नोएडा। द खेतान स्कूल ने इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप जीत ली है। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें शामिल हुईं थीं। प्रतियोगिता के अंतिम दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में समरविले स्कूल, ग्रेटर नोएडा की टीम ने श्रीराम ग्लोबल स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी। वहीं फाइनल मुकाबला मेजबान द खेतान स्कूल और शिव नादर स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में खेतान की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब शिव नादर स्कूल के खिलाड़ी प्रशांत को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड खेतान स्कूल के नीतीश शर्मा को मिला। इस मौके पर प्रधानाचार्य सजीव पी. पुर्वानानी, अंजना विशिष्ट, सचिन शर्मा, और खेल विभाग के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो