फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर न्याय बोर्ड ने कॉलेज को छात्र का नाम लिखने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
-कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। किशोर न्याय बोर्ड ने मिहिर भोज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को तत्काल नाबालिग छात्र का नाम दोबारा लिखने का आदेश दिया है। साथ ही संस्थान से नाम काटने के कारणों पर जवाब मांगा है। बोर्ड ने मिहिर भोज प्रबंधन के जिम्मेदार को 24 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे बोर्ड के सामने उपस्थिति होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मिलाप सिंह ने दादरी कोतवाली में 10 अक्तूबर को बाल अपचारी छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि 9 अक्तूबर को क्षेत्र निवासी कक्षा 11वीं का छात्र तमंचा लेकर कॉलेज आया था। बाल अपचारी छात्र को तमंचे के साथ पुलिस के सुपुर्द किया था। साथ ही छात्र का नाम कॉलेज से काट दिया था। घटना को लेकर छात्र के पिता ने किशोर न्यायालय बोर्ड में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें