नोएडा। सर्दी की छुट्टियों के बाद सोमवार से जिले के स्कूलों की जूनियर विंग दोबारा खुल गई। प्रशासन के निर्देशानुसार, स्कूल सुबह 10 बजे से संचालित हुए। स्कूल पहुंचकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। दोस्तों से मुलाकात होते ही छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और स्कूल परिसर फिर से चहकने लगा। अधिकतर स्कूलों में 29 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था। कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया। इस दौरान जूनियर कक्षाओं के छात्र लंबे समय तक घर पर ही रहे और ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन हुआ। ब्यूरो