फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किंग्सवे कैंप से विधानसभा तक का सफर हुआ सिग्नल फ्री

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यस्त समय में लगता था जाम, समय के साथ ईंधन की भी हो रही थी बर्बादी
विज्ञापन

सभी सिग्नल को बंदकर लागू की गई यूटर्न व्यवस्था, वाहन चालकों को राहत
-
2.75 किमी लंबी सड़क पर थे 9 सिग्नल


अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली।
उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय के आसपास लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए नौ ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए गए हैं। सभी सिग्नल 2.75 किमी लंबी सड़क पर थे। यहां पर चार यूटर्न बनाए गए हैं। ऐसे में इस मार्ग पर अब सिग्नल फ्री सफर हो गया है। इससे पहले ट्रायल के तौर पर सिग्नल बंद किए गए थे।



इस मार्ग पर वाहन चालकों को व्यस्त समय में 25 से 30 मिनट का समय लगता था, लेकिन अब सिग्नल फ्री होने से यह दूरी महज पांच मिनट में पूरी हो रही है। ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिग्नल बंद करने की योजना काफी पुरानी है। बीते साल से इस काम चल रहा था। ट्रैफिक पुलिस, पीडब्ल्यूडी और सड़क सुरक्षा व सुधार के लिए काम करने वाली संस्था गुरु हनुमान सोसाइटी ऑफ भारत के साथ मिलकर योजना बनाई गई। संस्था से मिले सुझाव पर पहले सड़क का अध्ययन किया गया। इसके बाद सिग्नल बंदकर यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई। बता दें कि राजधानी के पाॅश इलाके से दिल्ली विश्वविद्यालय होते हुए किंग्सवे कैंप जाने वाले इस मार्ग पर हमेशा ट्रैफिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




500 मीटर की दूरी पर बने यूटर्न

सड़क पर सिग्नल बंद कर करीब 500 मीटर की दूरी पर यूटर्न बनाए गए हैं। इससे वाहनों की गति भले कम हो सकती है, लेकिन जाम की समस्या नहीं होगी। वाहन रुकेंगे नहीं। इस मार्ग पर कई महत्वपूर्ण संस्थान हैं। यहां विधानसभा, डीयू कैंपस समेत रिहायशी इलाके भी हैं, जिससे भीड़भाड़ रहती है। यूटर्न व्यव्स्था लागू करने से ट्रैफिक जाम से निजात, समय, ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी, छीना-झपटी, ठक-ठक गिरोह आदि पर लगाम लगेगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें