नोएडा (संवाद)। जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप सीजन-8 के लिए दिल्ली एनसीआर में ट्रायल्स लिए जा रहे है। जिसके तहत ट्रायल्स नोएडा के सेक्टर-128 स्थित ओपी स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान में 10 मई को आयोजित होंगे। इसमें 10 टीमें के 150 खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। आयोजन समिति के प्रमुख राज यादव ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए अभी दो ट्रायल बाकी हैं। 30 मई को खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा। 5 जून को इसकी ओपनिंग रखी गई है। फाइनल मुकाबला 20 जून को खेला जाएगा।