फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवा संसद में गूंजा एक राष्ट्र, एक चुनाव का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के करीब 40 शैक्षणिक संस्थानों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार और तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस, जीबीयू और माई भारत, गौतम बुद्ध नगर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि युवा संसद युवाओं में संवैधानिक मूल्यों, नैतिक जिम्मेदारियों और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम है। युवा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान का महत्व बताया। वहीं, माई भारत के उप निदेशक शिवेंद्र सिंह ने युवा संसद को सुशासन और नीति निर्माण से जुड़ने का प्रभावी मंच बताया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन विषय की समझ, तर्क क्षमता, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास के आधार पर किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें