फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीईओ के समक्ष उठाया जमीन अधिग्रहण का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सोमवार को यमुना सिटी के किसान सीईओ राकेश कुमार सिंह से यमुना प्राधिकरण में मिले। सीईओ को उन्होंने नोएडा एयरपोर्ट के पास दूसरे चरण के गांवों में अधिग्रहण में दिक्कतें और दूसरे मुद्दे उठाए। किसानों का कहना है कि कुछ लोग जानबूझकर एक गाटा को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचकर पूरा अधिग्रहण की प्रक्रिया को फंसा रहे हैं। इस पर सीईओ ने कहा कि इसको लेकर पुलिस और प्रशासन से बात की जाएगी जिससे अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो। छोटे-छोटे भूखंड की रजिस्ट्री पर पहले ही राेक होने की जानकारी भी सीईओ ने किसानों को दी। सीईओ का कहना है कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें