फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जांच टीम ने विवि के प्रोफेसर और एटीएस ने पुलिस से साधा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच टीम ने विवि के प्रोफेसर और एटीएस ने पुलिस से साधा संपर्क
विज्ञापन

300 करोड़ की ड्रग्स की फैक्टरी व नौ विदेशियों की गिरफ्तारी का मामला
रिमांड पर ट्रांसलेटर की मदद से नाइजीरियाई आरोपियों से होगी पूछताछ


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस थीटा-दो सेक्टर में मकान से 300 करोड़ की ड्रग्स के साथ दस नाइजीरियाई नागरिकों की गिरफ्तारी के मामले में गहन जांच कर रही है। बरामद ड्रग्स को बनाने के लिए केमिकल कहां से उपलब्ध हो सकता है और यह कितना घातक है आदि सवालों का जवाब हासिल करने के लिए जांच टीम के अधिकारी ने ग्रेनो के एक विवि के प्रोफेसर से संपर्क साधा है। वहीं, एटीएस ने विदेशी तस्करों को आतंकियों से तो संपर्क नहीं है, आदि की पड़ताल के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इस मामले की जांच अब एसीपी का कार्यभार देख रहे एडीसीपी पवन गौतम कर रहे हैं।

गौतमबुद्ध नगर की ग्रेटर नोएडा जोन पुलिस ने बुधवार को डिपो मेट्रो स्टेशन के पास मकान में चल रही फैक्टरी व लेबोरेटरी पकड़कर नशे के अवैध धंधे का खुलासा किया था। पुलिस ने आरोपी एनुडम इमैनुअल, अजोकू उबाका, डैमियल अजूह, द्रामेमोम्ड, लेवी उजोचुक्व, जैकब एमेफिएले, जॉन कोफी, चिडी इजीअग्वा, अजोकू क्लेची और एम्मानु को गिरफ्तार किया था। पुलिस आरोपियों की दो डायरी, एक रजिस्टर से मिले नाम, मोबाइल नंबर आदि की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन



-
खिड़की से कूदकर घायल हो गया था एक आरोपी

पुलिस दबिश के दौरान एक आरोपी खिड़की से कूदकर भागा था। इससे वह घायल हो गया था। आरोपियों ने पुलिस की दबिश से बचने के मकान में इंतजाम कर रखे थे। आरोपियों रस्सी लगाकर भागने का प्रबंध किया था। डीसीपी साद मियां खान ने बताया इस मामले में आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।
विज्ञापन



-
पूर्व में हुए खुलासे में पकड़े गए आरोपियों की भी जांच
फैक्टरी से मिले रजिस्टर में 29 मई 2020 से लेकर जनवरी 2023 तक उपस्थिति दर्ज की है। दस मई 2019 को दिल्ली नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड की टीम ने ग्रेटर नोएडा में 400 करेाड़ की 1818 किलो स्यूडोएफीड्रीन (ड्रग्स) पकड़ी थी। इसके एक साल बाद ही ग्रेनो पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के फैक्टरी का संचालन करने की बात सामने आ रही है। अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने पूर्व में पकड़े बए आरोपियों की कुंडली भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें