फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा प्राधिकरण में गायब हो गई घपले की जांच फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सदरपुर सामुदायिक केंद्र में काम से ज्यादा भुगतान के आरोप पर हो रही थी जांच, जांच कर रहे एसीईओ का तबादला फिर जांच की फाइल का भी पता नहीं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सदरपुर सामुदायिक केंद्र में विद्युत यांत्रिक काम में कथित घपले के आरोपों पर मार्च में शुरू हुई जांच अब तक नोएडा प्राधिकरण में विभिन्न स्तर पर दबाई गई। अब स्थिति यह है कि इस जांच की फाइल ही नहीं मिल रही है। सीईओ डॉ. लोकेश एम ने एक ओएसडी की अगुवाई में समिति बनाकर 20 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी थी। समिति ने मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी जिसमें आरोपों में सत्यता भी पाई गई थी।
सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मौके पर कई काम हुए नहीं जिनका भुगतान किया गया। इसके बाद समिति में शामिल अधिकारियों ने वरिष्ठ प्रबंधक से लेकर प्रबंधक तक को क्लीनचिट देते हुए एक जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अधिकारियों ने सही नहीं माना था। रिपोर्ट का अध्ययन कर जिम्मेदारी तय की जाएगी यह कहकर अधिकारियों ने फाइल रोक ली थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट और फाइल तत्कालीन एसीईओ संजय खत्री के पास थी। सितंबर में एसीईओ संजय खत्री का तबादला हो गया। इसके साथ ही विद्युत यांत्रिक विभाग का प्रभार एसीईओ सतीश पाल के पास आ गया था। एसीईओ सतीश पाल का कहना है कि उनको ऐसी किसी जांच की जानकारी नहीं है। न ही ऐसी कोई फाइल या पत्र उनके कार्यालय में आया है। ऐसे में फाइल कहां गई यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। इसको लेकर प्राधिकरण में कई तरह की चर्चाएं भी हैं।
बात अगर सामुदायिक केंद्र परियोजना की करें तो यह करीब 2 करोड़ 37 लाख रुपये की है। इसमें सिविल और विद्युत यांत्रिक दोनों काम शामिल थे। बिजली से जुड़े काम करीब 40 लाख रुपये के होने थे। इसका टेंडर अलग से जारी हुआ था। आरोप यह है कि यह काम पाने वाली एजेंसी ने मौके पर सभी काम पूरे नहीं करवाए। वहीं दूसरी तरफ सर्कल के इंजीनियरों ने काम पूरा हुए बगैर भुगतान कर दिया।
विज्ञापन




कोट-

सामुदायिक केंद्र जांच के प्रकरण की जानकारी मुझे नहीं है। न ही ऐसी कोई फाइल या रिपोर्ट मेरे कार्यालय में है इसलिए जांच को लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।- सतीश पाल, एसीईओ, नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें