दनकौर (संवाद)। राजपुर गांव निवासी किसान देशराज बृहस्पतिवार को साथी किसानों के साथ अपनी जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि प्रभारी ने जांच करने का बहाना बनाकर 7 दिन बाद आने के लिए कहकर उनको लौटा दिया। इससे नाराज किसान एडिशनल डीसीपी व एसडीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे, जहां दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। देशराज ने बताया कि उसका करीब 17 बीघा जमीन है। जमीन के पास ही एक कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहा है। वह देशराज की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।