फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती के पति को किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली युवती के पति को किया नजरबंद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। तीन वर्ष पहले परिवार को जानकारी दिए बगैर शादी करने वाली युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने ससुराल पक्ष पर पति को नजरबंद करने का आरोप लगाया है साथ ही शिकायत के लिए थाने पहुंचने पर अमानवीय व्यवहार किए जाने की बात कही है। ट्वीट कर शिकायत करने के बाद अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता को सुरक्षा का भरोसा दिया है और उनके परिजनों को थाने बुलाया है।
मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव निवासी तनुश्री चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि 27 नवंबर 2017 को परिजनों को जानकारी दिए बगैर गाजियाबाद में अंकुर अहलावत से शादी की थी। वह ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-1 सोसाइटी में रहती है और उसका पति सूरजपुर स्थित पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में रहता है। तीन दिन पहले परिजनों को दोनों के विवाह की जानकारी हो गई। दोनों पक्ष के परिजनों ने विवाह को मानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पति को पैरामाउंट सोसाइटी में नजरबंद कर लिया है। वहीं, तनुश्री के परिजन उसे तलाश में जुट गए हैं। इसके चलते तनुश्री ने अपनी और अपने पति की जान को खतरा बताया है। इस मामले की शिकायत तनुश्री ने बिसरख कोतवाली जाकर महिला हेल्पलाइन कक्ष में की थी। ट्विटर पर की गई शिकायत में तनुश्री ने थाना पुलिसकर्मी पर अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ट्वीट कर की गई शिकायत के बाद डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने पीड़िता से बात की है और उसे सुरक्षा हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें