फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल को करना था भुगतान, रिश्तेदार ले भागा 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। अस्पताल को भुगतान करने के लिए एक शख्स के घर से रिश्तेदार 60 हजार रुपये लेकर निकला और भाग गया। वह न तो पैसे लेकर अस्पताल पहुंचा न ही उसका कुछ पता चला। सर्फाबाद में हुई इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि पुलिस ने तीन दिन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

पुलिस के अुनसार, सेक्टर-73 सरफाबाद निवासी सोमदत्त शर्मा का आरोप है कि वह और पत्नी 15 दिनों से सेक्टर-70 स्थित एसआरएस अस्पताल में भर्ती थे। 16 मई को दोनों की अस्पताल से छुट्टी होनी थी। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दिए गए बिल में से 60 हजार रुपये कम पड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-73 में घर पर बात की। सोमदत्त की मां ने घर में रहने वाले एक रिश्तेदार राहुल शर्मा को 60 हजार रुपये देकर एसआरएस अस्पताल भेजा, लेकिन वह अस्पताल नहीं पहुंचा। जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह बंद था। आरोपी मोदी नगर का रहने वाला है और कई महीनों से सोमदत्त के घर पर रहकर काम करता था।
चौकी इंचार्ज ने कहा कमिश्नरेट ऑफिस में करो शिकायत
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब इन लोगों ने सरफाबाद के चौकी प्रभारी से संपर्क किया तो पहले तो उन्होंने टालमटोल कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़ित पक्ष से कहा कि शिकायत कमिश्नरेट ऑफिस में करो इसके बाद मामले को देखेंगे। जबकि किसी भी मामले की शिकायत स्थानीय थाने या चौकी पर की जाती है। यहीं से जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाती है। 3 दिन बीत जाने के बाद भी जब इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई तो ट्वीट कर इस मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें