फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा का होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन
पवित्र जोड़ा साहिब यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम, सीओ।
विज्ञापन
कोसीकलां। सिख समुदाय की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा पवित्र जोड़ा साहिब शुक्रवार को जनपद की सीमा में प्रवेश करेगी। जनपद के प्रभारी मंत्री और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह इस यात्रा की कोटवन बार्डर पर अगवानी करेंगे। एसडीएम वैभव गुप्ता और सीओ भूषण वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम को यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। जहां प्रशासन और स्थानीय लोग इसका भव्य स्वागत करेंगे।यह यात्रा सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज और माता साहिब कौर के पवित्र जोड़ों को लेकर दिल्ली से शुरू हुई है और एक नवंबर को गुरु जी के जन्मस्थान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में जाकर संपन्न होगी। यात्रा का कोसीकलां, मथुरा, आगरा, बरेली, महगापुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और सासाराम होते हुए पटना पहुंचेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, कुलवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा का पप्पू ढाबा, कोसी बाईपास, छाता और नरी सेमरी, चौमुंहा, छटीकरा, मथुरा में स्वागत के बाद आगरा की ओर रवाना किया जाएगा, जहां भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि यात्रा का अभिनंदन करेंगे। चेयरमैन ने कहा कि यह जिला मथुरा के लिए गर्व की बात है कि यह ऐतिहासिक यात्रा यहां से होकर गुजर रही है। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से अपील की कि वे गुरु चरणों के दर्शन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें