विवाह सम्मेलन के लिए भागवतचार्य को आमंत्रण देते मैथिल समाज के लोग।
- फोटो : mathura
कोसीकलां। देवोत्थान एकादशी पर दो नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में ब्राह्मण सभा सोसायटी, हसनपुर, के नेतृत्व में सम्मेलन के निमंत्रण पत्र संत महात्माओं और समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रण दिया गया। अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदेव भारद्वाज के नेतृत्व में आयोजन समिति के भूपराम पाठक, हेमदत्त पाठक और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मिथिला कुंज आश्रम, श्रीधाम वृंदावन के महंत किशोरी शरण देवाचार्य महाराज, भागवत आचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज आदि संतों को सादर निमंत्रण पत्र सौंपे। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय संयोजक सतेंद्र झा बेरीवाल ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। देशराज प्रधान, पवन कुमार मैथिल, गिर्राज मैथिल, रामजीत झा, सतीश मैथिल, गोविंदा शर्मा आदि थे। संवाद