फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उच्च शिक्षा मंत्री ने केडी विवि के संचालन का अनुमति पत्र सौंपा

विज्ञापन
चेयरमैन मनोज अग्रवाल को अनुमति प्रदान करते उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय। 
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को नई दिशा देते हुए प्रदेश सरकार ने केडी विश्वविद्यालय को संचालन की अनुमति प्रदान की है। विगत दिवस उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने चेयरमैन मनोज अग्रवाल को विश्वविद्यालय संचालन का आधिकारिक अनुमति पत्र सौंपा। इस अनुमति के बाद केडी विश्वविद्यालय अब निर्धारित मानकों के अनुरूप अपने शैक्षणिक कार्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्य शुरू कर सकेगा।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार निजी क्षेत्र की सहभागिता से उच्च शिक्षा में अधोसंरचना व नवाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए विश्वविद्यालयों को अनुमति देने का उद्देश्य क्षेत्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केडी विश्वविद्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों के अनुसार संचालित हों। संचालन अनुमति मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।
चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह कदम मथुरा और आसपास के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि नवाचार, अनुसंधान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देना केडी विश्वविद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विवि में एमबीबीएस, एमडी-एमएस, बीएससी नर्सिंग और जीएनएम जैसे प्रमुख कोर्स संचालित किए जाएंगे। क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार नए कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इस दौरान संयुक्त सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी और कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें