फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज धूप के साथ उमस ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सोमवार को सितंबर के महीने में जून जैसी गर्मी महसूस हुई। सुबह से कड़क धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई और दोपहर तक तेज उमस बढ़ गई जो शाम तक जारी रही। ऐसे में बादलों की आवाजाही भी नहीं रही और आसमान बिल्कुल साफ रहा। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों को छतरी का सहारा भी लेना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई। बता दें कि रविवार को मौसम विभाग की वेबसाइट पर सोमवार के पूर्वानुमान में मौसम नो वॉर्निंग जोन में था लेकिन सोमवार को बारिश का येलो अलर्ट दिखाई दे रहा था। हालांकि तेज बारिश या बूंदाबांदी भी नहीं हुई। सुबह से शाम तक तेज धूप ने परेशान किया। आज भी बारिश का येलो अलर्ट नहीं है ऐसे में आज भी हल्की बूंदाबांदी ही हो सकती है। फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक बारिश की संभावना नहीं बन रही है। इसके अलावा हवा की गुणवत्ता बेहतर श्रेणी में दर्ज की जा रही है। ऐसे में नोएडा का एक्यूआई 106 दर्ज हुआ लेकिन ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई वेबसाइट पर जारी नहीं हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें