फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्मी असरदार ...अब बारिश के बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी असरदार ...अब बारिश के बन रहे आसार
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जुलाई की शुरुआत बारिश के साथ होगी। मौसम विभाग के मुताबिक एक और दो जुलाई को झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में मौसम का मिजाज बदलेगा लेकिन उमस परेेशान कर सकती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तेज धूप की वजह से लोगों को पसीना बहाना पड़ा। बादलों की आवाजाही भी नहीं रही। हालांकि हल्की हवाएं चलती रहीं। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 47 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून आने की संभावना है। हालांकि इससे पहले उत्तर भारत में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में मौसम के बदले हुए तेवर देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें