नोएडा। पंडोखर पीठ के पीठाधीश्वर गुरु शरण महाराज बुधवार को नोएडा आए। सेक्टर-104 हाजीपुर स्थित कांग्रेस पार्टी के नेता दिनेश अवाना के आवास पर उनका आगमन हुआ। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव पूनम पंडित, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा, महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शहाबुद्दीन, रणवीर भाटी, यशपाल अवाना, नवल सिंह चौहान, मास्टर राजवीर सिंह और राम गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो