ओपी श्रीवास्तव की नई डॉक्यूमेंट्री ''द डर्टी स्काई'' का लालबाग सि्थत सिनेमा हॉल में बृहस्पतिवा
लखनऊ। ओपी श्रीवास्तव की नई डॉक्यूमेंट्री ''द डर्टी स्काई'' का लालबाग सि्थत सिनेमा हॉल में बृहस्पतिवार को प्रसारण हुआ। रीलिज्म फिल्म्स की इस डॉक्यूमेंट्री के जरिये अंतरिक्ष मलबे के बढ़ते संकट की चेतावनी दी गई।निर्देशक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि इसमें तेजी से बढ़ते पर्यावरणीय संकट अंतरिक्ष कचरा और ऑर्बिटल मलबे को दिखाया गया है। आसमान साफ दिख रहा है, लेकिन अंतरिक्ष हर दिन दूषित हो रहा है। मौके पर अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के पिता शंभु दयाल शुक्ला, मां आशा शुक्ला, बहन सुचि मिश्रा व अन्य लोग मौजूद रहे।
ओपी श्रीवास्तव की नई डॉक्यूमेंट्री ''द डर्टी स्काई'' का लालबाग सि्थत सिनेमा हॉल में बृहस्पतिवा
ओपी श्रीवास्तव की नई डॉक्यूमेंट्री ''द डर्टी स्काई'' का लालबाग सि्थत सिनेमा हॉल में बृहस्पतिवा