उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित बिम्ब कला केंद्र लखनऊ वर्ष की स्मृति का
लखनऊ। साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केंद्र की 45 वर्ष की यात्रा का उत्सव ''सुहाना सफर'' शीर्षक से हिंदी संस्थान के निराला सभागार में बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और वाद्ययंत्र शहनाई वादन से हुआ। दो सत्रों में हुए कार्यक्रम के पहले सत्र में बिम्ब स्मारिका का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार उदय प्रताप सिंह और लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति जीबी पटनायक ने किया। संस्थापक राजेश अरोरा शलभ ने बताया कि बिम्ब कला केंद्र ने अब तक 175 से अधिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया है। कार्यक्रम में अभिनेता अनिल रस्तोगी, व्यंग्यकार सूर्यकुमार पांडेय, श्याम कुमार मिश्र, डीडी यूपी के कार्यक्रम प्रमुख आत्म प्रकाश मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में आयोजित बिम्ब कला केंद्र लखनऊ वर्ष की स्मृति का