फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब सेक्टरों में ही समस्या का हल निकालेगा ग्रेनो प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतों को सुनने और निस्तारण के लिए टीमों का किया गया गठन
विज्ञापन

सेक्टर अल्फा-1 से शुरुआत, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बनाईं टीमें

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आवासीय इलाकों में पानी, सीवर या सफाई जैसी समस्याओं का हल अब सेक्टरों में ही ग्रेनो प्राधिकरण निकालेगा। सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को सेक्टरों में जाकर शिकायतों की सुनवाई और निस्तारण के लिए कहा है। इसकी शुरुआत सेक्टर अल्फा-1 से मंगलवार को हुई है।
एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहर के लोगों से शिकायतों को सुनने और इसके निस्तारण के लिए टीमों का गठन कर दिया है। इन टीमों में जल, सीवर, विद्युत यांत्रिक, स्वास्थ्य, उद्यान आदि की टीमें रहेंगी। इन टीमों को ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट दोनों के लिए बनाया गया है जिससे लोगों की मुश्किलों का समाधान हो सके। मंगलवार को प्राधिकरण के डीजीएम विजय कुमार रावल की अगुवाई में टीम ने अल्फा-1 में निरीक्षण किया और शिकायतों को सुना। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक राजेश गौतम, राजीव कुमार, विनोद शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान ज्ञानेंद्र यादव व अन्य अधिकारी सुनवाई के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने बताया कि सेक्टर के अंदर सड़कों के किनारे घरों की निर्माण सामग्री का ढेर कई जगह लगा हुआ है। जिन घरों में पीजी चल रहे हैं, वहां आसपास कूड़ा बिखरा रहता है। डीजीएम ने अब ऐसे पीजी संचालकों को तत्काल नोटिस भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग को कहा है। वहीं मलबे को उठवाने और उसका खर्च घर के मालिक से वसूला जाएगा। लोगों से कहा गया है कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही कूड़ा डालें। अगर कोई व्यक्ति नहीं मान रहा तो इसकी सूचना प्राधिकरण को दें। उस व्यक्ति पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें