फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गलगोटिया विवि में होगा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का ग्रैंड फिनाले

विज्ञापन
विज्ञापन
-8 दिसंबर से होगा शुरू, 43 छात्राओं के साथ कुल 120 प्रतिभागी होंगे शामिल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गलगोटिया विश्वविद्यालय में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) का ग्रैंड फिनाले होगा। शिक्षा मंत्रालय की इनोवेशन सेल और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की तरफ से आयोजित फिनाले 8 दिसंबर को पूरे देश में शुरू होगा। एसआईएच 2025 के हार्डवेयर संस्करण की मेजबानी गलगोटिया विश्वविद्यालय को मिली है। जहां शिक्षा मंत्रालय, सामाजिक कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की चुनौतियों पर देश भर के छात्र समाधान निकलेंगे। सभी टीमों 5 दिन तक लगातार काम करेंगी।

गलगोटिया विश्वविद्यालय के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि हैकाथॉन में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से टीमें भाग लेने आएंगी। कुल 120 प्रतिभागी आ रहे हैं। इनमें 77 पुरुष, 43 महिलाएं शामिल है। जबकि 25 मेंटर्स भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो टीजी सीताराम ने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन मंत्रालयों और उद्योगों के लिए व्यवहारिक और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराती हैं। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन प्रक्रिया के बाद 1,360 टीमों को ग्रैंड फिनाले में शामिल किया गया है। जिनका प्रतिनिधित्व 201 शहरों और 727 उच्च शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें