फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: युवाओं को ठग रहा गिरोह, विदेश से नहीं मिल रही टेलीग्राम की डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित..
विज्ञापन

युवाओं को ठग रहा गिरोह, विदेश से नहीं मिल रही टेलीग्राम की डिटेल

- 100 से अधिक केस आने के बावजूद खुलासा नहीं, अब तीन से 18 लाख हड़पे
- पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे टेलीग्राम पर सक्रिय ठग



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। टेलीग्राम पर सक्रिय ठग गिरोह लगातार जिले के युवाओं को ठगी का शिकार बना रहा है। अब तक जिले में टेलीग्राम पर ग्रुप बना और युवाओं को पार्ट टाइम जॉब, ट्रेंडिग वर्क आदि का झांसा देकर ठगी के 100 मामले सामने आ चुके हैं। इसकेे बावजूद पुलिस गिरोह का सुराग नहीं लगा पाई है। अब एक बार फिर शनिवार को महिला समेत तीन लोगों से गिरोह ने 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की एक बार फिर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि टेलीग्राम चैनल रूस का है और उसका दफ्तर दुबई में है विदेश से जानकारी नहीं मिलने व अन्य कारणों से गिरोह के बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। हालांकि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



केस -1



टास्क देकर ठगे महिला से 9.55 लाख ठगे

ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी निवासी विनिता सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 15 मार्च को उनके मोबाइल पर मैसेज आया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर एक ग्रुप पर जोड़ लिया गया। इसमें होटल रिव्यू का टास्क देकर रुपये कमाने का झांसा दिया गया। शुरुआत में रुपये जमा करने पर उसे लाभ सहित रुपये वापस किए गए। इसके बाद अधिक रुपये जमा करने पर अधिक लाभ का झांसा दिया गया। इसके बाद आरोपी बार बार रुपया जमा करने और रुपये जमा करने पर ही जमा रकम वापस करने का हवाला देते रहे। विनिता अपने रुपये वापस पाने के लिए रुपये जमा करती रही। पीड़िता अपने और अपने भाई के क्रेडिट कार्ड पर भी लोन लेकर रुपये जमा कर दिए। ठग गिरोह ने पीड़िता से 9.55 लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये जमा करने का दबाव बनाते रहे। तब पीड़िता ने साइबर सेल व पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन




केस-2



आनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 5.63 लाख ठगे

शिवम एन्क्लेव पुराना हैबतपुर में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा से रिपोर्ट दर्ज कराई है कि टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर उन्हें आनलाइन ट्रेडिंग में लाभ का झांसा दिया गया। आरोपियों ने शुरुआत में थोड़ा मुनाफा देकर अधिक रकम जमा करने का लालच दिया। आरोपियों ने कई बार में उनसे 5.63 लाख रुपये जमा करा लिए। आरोपी रुपये वापस करने की एवज में और रुपये जमा करने का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पीड़ित को ठगी का पता चला और मामले की शिकायत पुलिस से की।



-

केस - 3



पार्ट टाइम जॉब के नाम पर तीन लाख ठगे

ग्रेनो वेस्ट शाहबेरी में रहने वाले अंकित कुमार को टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर पार्ट टाइम जॉब का झांस दिया गया। आरोपियों ने युवक को मुनाफे का लालच देकर विभिन्न खातों में रुपये जमा कराने लगे। आरोपियों ने अंकित से तीन लाख रुपये जमा करा लिए। मूलरूप से सहारनपुर निवासी अंकित शाहबेरी में किराये पर रहता है। अंकित ने जब रुपये जमा कराने बंद कर दिए तो आरोपियों ने उसे ग्रुप से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन






गरीबों के खाते करते हैं इस्तेमाल

टेलीग्राम रूस का एप है। टेलीग्राम पर ग्रुप बनाने वालों की वहां से जानकारी प्राप्त नहीं होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपी ठगी की रकम को किसी गरीब के खाते में डलवाते हैं और तुरंत रुपया निकाल लेते हैं। आरोपी फेक आईडी से खरीदे गए सिमकार्ड का इस्तेमाल करते हैं। गिरोह तक पहुंचने और गिरफ्तारी का प्रयास जारी है। - वर्णिका सिंह, एसीपी साइबर क्राइम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें