फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्यादे की चाल से पलट दी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यादे की चाल से पलट दी बाजी
विज्ञापन

- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर के छह स्कूलों में 326 छात्रों ने खेली बाजियां
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ ग्रेटर नोएडा/ यमुना सिटी। अमर उजाला की ओर से आयोजित जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2025 बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के चार स्कूलों और जेवर व नोएडा के एक-एक स्कूल में मुकाबले हुए। इन छह स्कूलों में कुल 326 विद्यार्थियों ने शतरंज की बाजियां खेलीं। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में 22, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (डीडब्ल्यूपीएस) में 26, सेक्टर बीटा-2 स्थित फादर एग्नल स्कूल में 150, सेक्टर जीटा-1 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में 48 और जेवर के रबूपुरा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में 22 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहीं नोएडा के सेक्टर-25 स्थित सनराइजविले स्कूल में 58 छात्रों ने शतरंज की बाजियां खेलीं।
विज्ञापन

जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में छात्रों ने सोच समझ कर चाल चली। कुछ मुकाबलों में प्यादे की सही चाल से बाजी बदल दी। सनराइजविले में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान स्कूल की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर रजनी जैन, प्रिंसिपल प्रवीण कुमार और फिजिकल एजुकेशन टीचर आकाश कुमार मौजूद रहे। वहीं एस्टर स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता सिंह, डीडब्ल्यूपीएस की प्रधानाचार्य डॉ. हिमा शर्मा, वनस्थली स्कूल की प्रधानाचार्य सना जैन और फादर एग्नल स्कूल की प्रधानाचार्य प्रभारी जोजी जोसेफ ने बताया कि विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए अमर उजाला की अच्छी पहल है। भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। उधर सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक पवन कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन


ग्रैंड फिनाले में इन्होंने बनाई जगह
सनराइजविले, सेक्टर-25

सीनियर - दक्ष कुमार,आलोक पुंधीर
जूनियर - सोहम मिश्रा और ऋतिक चौधरी
वनस्थली पब्लिक स्कूल, सेक्टर जीटा-1

सीनियर - आयुष हून, शिवम सिंह

जूनियर - अर्नव सिंह, देवांश श्रीवास्तव
फादर एग्नल स्कूल, सेक्टर बीटा-2

सीनियर - सक्षम, शुभम मंडल

जूनियर - कृषिव मिश्रा, रुद्र प्रताप

एस्टर पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-1
सीनियर - आर्यन, खानक शर्मा

जूनियर - हर्षित परीक, अर्थव मिश्रा
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-1

सीनियर - भव स्वरूप कलोरी, हर्षित शर्मा
जूनियर - श्रेयांश, आरुष सिंह
एसवीएम इंटर कॉलेज, राबूपुरा
सीनियर - हर्ष, सिद्धि

जूनियर - दिव्या, पावनी



कोट
यह एक अच्छी पहल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। - भव स्वरूप कलौरी
फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं। जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन करना हैं। - अर्थव मिश्रा

फाइनल में मिलने वाली चुनौतियों के लिए तैयार हूं। उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करूंगा। - देवांश श्रीवास्तव
तीन राउंड तक चले मुकाबले में काफी चुनौतियां मिलीं। फाइनल में पहुंच कर काफी अच्छा लग रहा है। - रुद्र प्रताप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें