- पेड़ के नीचे बोतल समेत बिरयानी की प्लेट और रैपर पड़े
नोएडा। बुधवार दोपहर बाद चारों दोस्त पेपर अच्छा जाने की खुशी मनाने के लिए सेक्टर 94 में खाली पड़े प्लॉट में पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस प्लॉट तक तक जाने के लिए चारों ने मॉडल शॉप के सामने वाला रास्ता चुना। मौके पर फेंसिंग टूटी हुई हैं। अंदर तक पहुंचने का रास्ता बाकी के मुकाबले समतल है। यहां से हर्षित और उसके दोस्त करीब डेढ़ सौ मीटर सीधे चले और फिर बाएं चल दिए। जंगली घास के बीच से होकर चारों दोस्त एक पेड़ के नीचे पहुंचे। जहां पर चार सीमेंट की ईंटों पर बैठकर पार्टी की। यहां पर खाद्य पदार्थ के रैपर, बिरयानी की प्लेट संग पानी और शराब की बोतलें मिलीं हैं। पेड़ से लगभग बीस मीटर दूरी पर गहरा गड्ढा है जिसमें नहाने के लिए हर्षित उतरे। ब्यूरो
वर्षों से जमा पानी हो गया दूषित
गड्ढे में जमा पानी दूषित हो चुका है। इसमें मच्छरों का लार्वा समेत मछलियां भी हैं। लोगों का कहना है कि अक्सर प्लॉट में कुछ लोग घुस जाते हैं और काफी देर तक घूमते हैं। अंदर सुनसान क्षेत्र है जिससे किसी की नजर आसानी से नहीं पहुंचती।