फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जाम से निजात पाने का फार्मूला तीन दिन में ही फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
-वाहनों के पहिये थमे तो यू-टर्न खोलने को दौड़ी ट्रैफिक पुलिस
विज्ञापन

-खत्म होने के बजाय बढ़ गई समस्या, बैकफुट पर आई पुलिस
-पुरानी व्यवस्था दोबारा से की बहाल, परेशान हुए वाहन स्वामी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। यातायात पुलिस के प्रयोग के चक्कर में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। योजना थी कि ट्रैफिक को कंट्रोल करेंगे लेकिन योजना तीन दिन के भीतर ही धड़ाम हो गई। फिर क्या था ट्रैफिक पुलिस को वापस से पुरानी व्यवस्था ही अपनानी पड़ी। लेकिन इन तीन दिनों में यहां से गुजरने वाले लोगों को खासा परेशानी झेलनी पड़ी।
सोमवार को सप्ताह के पहले दिन तो आलम यह था कि जाम दो किमी तक लग गया। जब इसकी जानकारी लगी तो ट्रैफिक पुलिस हाइड्रा की मदद से वापस से यू-टर्न को खोलती दिखी। लेकिन यू-टर्न खोलते समय भी यातायात प्रभावित रहा। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस ने फेज तीन थाने के सामने स्थित यू-टर्न को खोल दिया है। तीन दिन बाद ट्रैफिक पुलिस वापस से पुरानी व्यवस्था पर आ गई है। बता दें कि ट्रैफिक पुलिस ने चार जुलाई की शाम को फेज तीन थाने के सामने स्थित सेक्टर-71 यू-टर्न को बंद कर दिया। और इसी दौरान लोगों को निकालने के लिए कैलाश अस्पताल के आगे वाले यू-टर्न को खोल दिया गया। उसी शाम लोगों को समस्या होनी शुरू हुई।
विज्ञापन

यहां तक कि पांच और छह जुलाई तक यह समस्या बनी रही। छह जुलाई की शाम को ट्रैफिक पुलिस की ओर से कैलाश के आगे वाले यू-टर्न को भी बंद कर दिया गया और उससे आगे वाले यू-टर्न को खोल दिया गया। ऐसे में यह प्रयोग भी ट्रैफिक पुलिस के लिए गले की फांस बन गया। सोमवार सुबह पीक आवर में यह प्रयोग चौपट हो गए। जाम लग गया। खबर सुनते ही ट्रैफिक पुलिस पहुंची और जाम को खुलवाने लगी। इसी दौरान हाइड्रा मंगवाकर दोनों यू-टर्न को खुलवाया गया और ट्रैफिक को सामान्य बनाया गया। -
विज्ञापन

कई मार्गों को जोड़ता है रूट
इस रूट पर कई मार्गों पर जाने वाले लोग होकर गुजरते हैं। ऐसे में हजारों लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों को दबाव अधिक है इस वजह से प्रयोग करके देखा गया था। अभी फिलहाल वापस से पुरानी व्यवस्था लागू है। ट्रैफिक कर्मी यहां वाहनों का दबाव नियंत्रित करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें