फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने छह नमूने जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने शनिवार को जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच को भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह, विशाल कुमार गुप्ता एवं अमर बहादुर सरोज की टीम ने छिजारसी स्थित राहुल किराना स्टोर से साबूदाना और मामूरा स्थित विशाल मेगा मार्ट से साबूदाना व बेसन का एक-एक नमूना लिया। इसी प्रकार खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय एवं ओपी सिंह की टीम ने सेक्टर-28 स्थित अलकनंदा कॉम्प्लेक्स में नवदान्या नेचरल प्रोडक्ट्स से सेंधा नमक, सेक्टर-45 के ग्रीन फ्रेश फ्रूट्स वेजिटेबल्स एंड ग्रॉसरी स्टोर से व्रत के लड्डू और गौरव स्टोर से समा के चावल का एक-एक नमूना संग्रहीत किया। कुल छह नमूने एकत्र कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें