फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिटिया के हाथों ने बेली, पहली रोटी... आशाएं जुगनू जैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर 24 स्थित भारतीय खाद्य निगम के हिंदी पखवाड़ा 2025 में भव्य कवि सम्मेलन
विज्ञापन

फोटो है
-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बिटिया के हाथों में बेली, पहली रोटी.. आशाएं जुगनू जैसी। यह पंक्तियां रामायणधर द्विवेदी ने सेक्टर 24 स्थित भारतीय खाद्य निगम (उत्तर अंचल) के कार्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा 2025 के कवि सम्मेलन में साझा कीं। सम्मेलन में देशभर के प्रख्यात कवि एवं गीतकार उपस्थित रहे। इसमें देहरादून के डॉ. बुद्धिनाथ मिश्रा और लखनऊ के डॉ. सुरेश और अयोध्या के रामायणधर द्विवेदी प्रमुख रहे। इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आशुतोष अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं कुछ अधूरे शब्द, स्पंदन, ओस की वगकी और ‘मैं बूंद स्वयं, खुद सागर हूँ’ का पाठ कर उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध किया। साथ ही कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक (उत्तर) सचिन्द्र कुमार पटनायक ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी को सरल, सहज और प्रभावशाली बनाने के लिए आंचलिक कार्यालय निरंतर प्रयासरत है। डॉ. बुद्धिनाथ मिश्रा ने नवगीत विधा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उनके गीत विश्वविद्यालयों में पढ़ाए जाते हैं। डॉ. सुरेश की रचनाओं में जीवन की विविध अनुभूतियों और समाज की संवेदनाओं की झलक मिली। रामायणधर द्विवेदी ने प्रेम, सद्भाव और मानवता के संदेश से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर किया। इस दौरान राजभाषा संवर्ग के अधिकारी, उपमहाप्रबंधक और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। अंत में राजभाषा के महाप्रबंधक संदीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें