फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मेडिकल डिवाइस पार्क में पहली कंपनी ने शुरू किया उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीईओ राकेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, डायग्नोस्टिक लैब के अलावा ब्लड बैंक सेे जुड़े उपकरण बनाती है कंपनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चिकित्सा उपकरण के निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए विकसित हुए मेडिकल डिवाइस पार्क में पहली उत्पादन इकाई की शुरुआत हो गई है। सोमवार को यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने डायग्नोस्टिक लैब और ब्लड बैंक के लिए जरूरी उपकरण बनाने वाली कंपनी के प्रोडक्शन यूनिट का उद्घाटन किया।
मेडिकल डिवाइस पार्क में यह पहली यूनिट दिल्ली की कंपनी कृष बाॅयोमेडिकल्स ने शुरू की है। सेक्टर-28 में विकसित मेडिकल डिवाइस पार्क में पहली यूनिट शुरू करने का रिकाॅर्ड भी कंपनी ने अपने नाम दर्ज किया है। यहां कंपनी डायग्नोस्टिक लैब के अलावा ब्लड बैंक सेे जुड़े उपकरण बनाएगी। कंपनी वर्तमान में एआई आधारित डेटा मॉनिटरिंग, आरएफआईडी आधारित सुरक्षा प्रणाली, सटीक इंजीनियरिंग वाली प्रयोगशाला और ब्लड बैंक के लिए जरूरी उपकरणों में दक्षता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल डिवाइस पार्क के साथ पूरे प्राधिकरण के लिए यह महत्वपूर्ण दिन है। इस पहली यूनिट के साथ हम चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन की दिशा में खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान कंपनी के निदेशक शरद जैन, प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, स्टाफ ऑफिसर नंदकिशोर सुंदरियाल, जीएम प्रोजेक्ट राजेंद्र भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें