यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के जनता इंटर कॉलेज में जारी दो दिवसीय जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन भी सुबह से ही दर्शकों की भीड़ उमड़ी। प्रतियोगिता में दादरी, नोएडा, जेवर व दनकौर जोन के माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। 1500 मीटर, 200 मीटर और 100 मीटर दौड़, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद और हैमर थ्रो की फाइनल स्पर्धाएं हुईं। इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र पाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।