ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने करीब चार लाख रुपये के अवैध पटाखे के साथ एक युवक को गांव इटैडा से गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि सोमवार को लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर सहरसा बिहार के आशीष कुमार (43) को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 80 किलोग्राम पटाखा बरामद हुए हैं। बरामद सामान में नाजी बम, रॉकेट, फुलझड़ी, अनार, सुतली बम, चकरी आदि शामिल हैं। आरोपी बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से इन पटाखों का भंडारण कर रहा था। बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। ब्यूरो