फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेंगलुरु और दिल्ली के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बेंगलुरु और दिल्ली के बीच होगा फाइनल मुकाबला
- नोएडा प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में लखनऊ और राजस्थान को हराया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हरेकृष्ण ग्राउंड पर 23 फरवरी को शुरू हुई नोएडा प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को बेंगलुरु और लखनऊ के बीच खेला जाएगा। शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में बेंगलुरु टाइगर्स ने लखनऊ लेथल्स को आठ विकेट व दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली डेविल्स ने राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट से हरा दिया। नोएडा प्रीमियर लीग सीजन-1 के आयोजक मंडल में शामिल अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि टेनिस बॉल से खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बेंगलुरु टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लखनऊ लेथल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 156 रन बनाए और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु टाइगर्स की टीम ने मात्र 11 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बेंगलुरु टाइगर्स की ओर से 88 रन बनाने वाले रिषभ चौहान मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर व चार विकेट लेने वाले गेंदबाज अमृत गिरी बेस्ट बॉलर चुने गए। दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली डेविल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। राजस्थान रॉयल्स ने 15.5 ओवर में दस विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेविल्स ने 8.2 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 104 रन बनाकर नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। चार विकेट लेने वाले दिल्ली डेविल्स के गेंदबाज सचिन नौलखा को मैन ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर चुना गया। वहीं, 65 रन बनाने वाले विशु राजपूत बेस्ट बैटर चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें