फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रभावित गांव रन्हेरा के किसानों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते हुए मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में किसानों ने जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ग्रेनो प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में रन्हेरा गांव के किसानों ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण व विस्थापन में किसानों और मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर पिछले दो सालों से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष किसान अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण व तानाशाही रवैए से परेशान होकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। किसानों ने कहा कि हमारी आबादी की जितनी जमीन जा रही है, उसका आधा हिस्सा ही विस्थापन के दौरान दिया जा रहा है। इससे किसान परिवारों को परेशानी होगी। इस मामले में यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह का कहना है कि रन्हेरा फेस- 2 का विस्थापन, रेट और अधिग्रहण जिला प्रशासन को करना है। ग्रामीणों को गलत तथ्य बताकर यमुना प्राधिकरण का नाम लगाया जा रहा है। सतपाल सिंह, रनवीर सिंह,विपिन चौधरी, जय किशन शर्मा समेत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें