ग्रेटर नोएडा। करवा चौथ और अहोई अष्टमी को लेकर जगत फार्म बाजार में तैयारियां जोरों पर हैं। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों के करवे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 50 से 200 रुपये तक है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि दोनों त्योहार नजदीक आने के साथ खरीदारी बढ़ने लगी है। लोग अपनी पसंद के अनुसार पारंपरिक और आकर्षक डिजाइन वाले करवे खरीद रहे हैं।