बीटेक छात्र के आत्महत्या का मामला
ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र शिवम डे की आत्महत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई जानने के लिए परिजन शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। पिता कार्तिक चंद्र डे ने बताया कि गया में पिंडदान और अन्य संस्कारों की प्रक्रिया के बाद शनिवार को नॉलेज पार्क कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई के बारे में जानना चाहा। पुलिस ने कहा कि शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर में होने के कारण अधिकारी और पुलिसकर्मी वहीं व्यस्त हैं, ऐसे में वह रविवार को आएं। पिता ने बताया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय को मेल कर जवाब मांगा था लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ब्यूरो