ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी के निवासी लावारिस कुत्तों से परेशान हैं। आरोप है कि सोसाइटी में हर टावर के पास लावारिस कुत्ते बैठे रहते हैं। लोगों ने कुत्तों को बाहर भेजने की मांग की है। निवासी विशाल और सौरभ ने बताया कि सबसे अधिक समस्या लोगों को अपने वाहनों को पार्क करने में होती है। लावारिस कुत्ते बेसमेंट में इधर-उधर या वाहनों के नीचे बैठ जाते हैं। जब लोग अपने वाहनों के पास जाते हैं या बाहर निकलते हैं तो कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार प्राधिकरण से भी शिकायत की गई है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। ब्यूरो