फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-39 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को साइकोलॉजी और संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। साइकोलॉजी विषय में पंजीकृत 52 विद्यार्थियों में से 51 ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं संस्कृत विषय में सभी 13 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सुबह निर्धारित समय पर शुरू होकर दोपहर 12 बजे समाप्त हुई। विद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। प्रधानाचार्य मोनिका सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी नियमों का पालन कराया गया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें