दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र में जीटी रोड पर पेट्रोल पंप के समीप युवक से गाली-गलौज व मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पिता ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि 26 जून को बील अकबरपुर गांव के हरिओम के पुत्र अनुराग भाटी के साथ कूड़ी खेड़ा गांव के सतीश, अंशुल, विकास और विनोद ने मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।