ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में रामलीला का मंचन किया गया। करीब दो घंटे में संपूर्ण रामलीला की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम की कथा को मंच पर जीवंत किया। रामलीला में सीता की भूमिका रति गुप्ता ने निभाई, जबकि दशरथ के पात्र में अनुरुध गुप्ता और राजा जनक की भूमिका में अरुण अग्रवाल नजर आए।