फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीपीएस वसंत कुंज ने जीती क्विज चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) नोएडा में इंटर-डीपीएस लेक्सिकॉन चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। डीपीएस सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 13 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में डीपीएस वसंत कुंज ने पहला, डीपीएस आरके पुरम ने दूसरा और मेजबान डीपीएस नोएडा ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विजमास्टर सीमा चारी ने छात्रों से विभिन्न सवाल पूछे। प्रतियोगिता में उनकी त्वरित सोच, तार्किक क्षमता और सटीक जवाब देने के कौशल को परखा गया। डीपीएस सोसाइटी के अध्यक्ष वीके शुंगलू और प्रधानाचार्य डॉ. एचएस वशिष्ठ ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें