ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू ) ने प्रोजेक्ट जेनेसिस द अफोर्डेबल ई-बाइक का प्रदर्शन किया। ई-बाइक को सरलता, दक्षता और कम लागत पर विशेष ध्यान देकर डिजाइन किया गया है। जिससे यह छात्रों, युवा पेशेवरों और दैनिक यात्रियों के लिए विकल्प बन सके। शिक्षकों ने बताया कि इसमें ब्रशलेस डीसी हब मोटर है। वहीं 48 वोल्ट की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक, जिसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है। अधिकतम 25 किमी/घंटा की रफ्तार और एक बार चार्ज करने पर करीब 50 किमी की दूरी तय करने की क्षमता है। बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) चौथे वर्ष के छात्र रवि कुमार ने बताया कि ई-बाइक दैनिक आवागमन, कैंपस परिवहन, छोटी दूरी की यात्रा और कम लागत वाले रेंटल फ्लीट सर्विस के लिए उपयुक्त है। ब्यूरो