नोएडा(संवाद)। जनपद गौतमबुद्ध नगर के लिए गर्व का क्षण है। शहर के सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में फिजिकल एजुकेशन शिक्षक के रूप में कार्यरत कोच सचिन का चयन वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है। कोच सचिन लंबे समय से पैरा एथलेटिक्स के क्षेत्र में सक्रिय हैं और खिलाड़ियों को उच्च स्तर का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ तकनीकी जिम्मेदारियां भी निभाते रहे हैं। गौरतलब है कि सचिन, पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पवन कुमार के मसाज थेरेपिस्ट के रूप में भी जुड़े रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में सहयोग कर चुके हैं।