फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को घायल कर चालक कार छोड़कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव कलवाड़ी के नजदीक तावडू-बिलासपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना मानेसर के गांव खेड़की निवासी जसवंत ने रिपोर्ट में बताया कि 13 नवंबर को वह अपने ट्रैक्टर से कलवाड़ी मोड से तावडू की ओर आ रहा था। तावडू की ओर से तेज गति से आई कार ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार झामुवास निवासी मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान कार की टक्कर से उनका ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने राहगीरों की मदद से मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया। जसवंत ने बताया कि कार चालक थाना बिलासपुर के गांव घोड़ा खुर्द निवासी प्रवीन है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें