पेयजल की समस्या जल्द होगी दूर
बिलासपुर संवाद। कस्बे में बीते 27 साल से चल रही पीने के पानी की समस्या जल्द दूर होगी। 27 वर्ष पहले कस्बे में 68 लाख की लागत से पानी की टंकी बनाई गई थी, जिसके लिए भूमिगत पाइपलाइन भी बिछाई गई लेकिन आपूर्ति नहीं हुई। अब एक बार फिर नई पाइपलाइन बिछाई जा रही है। पुरानी टंकी से नई पाइपलाइन का जिन घरों में कनेक्शन दिया गया है, उनमें पुरानी टंकी से जोड़कर टेस्टिंग की जा रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष लता संजय सिंह ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान जो कमियां दिखाई देंगी, उनको दुरुस्त किया जाएगा।