फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निर्जला एकादशी पर जगह-जगह बांटा गया शरबत

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्जला एकादशी पर जगह-जगह बांटा गया शरबत
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। निर्जला एकादशी पर शहरभर में श्रद्धा, भक्ति और जनसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने मीठे जल और तरबूज वितरण कर सेवा का संदेश दिया।
विज्ञापन

फोनरवा ने सेक्टर-52 स्थित अपने कार्यालय के बाहर मीठे शरबत का वितरण किया। कार्यक्रम में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सेक्टर-122 की आरडब्ल्यूए की ओर से भी मीठे पानी और तरबूज की छबील लगाई गई। सेक्टर-34 में भी शरबत और तरबूज की छबील लगाई गई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसाइटी के पास स्थित सनातन धर्म मंदिर में भी सोसाइटी के लोगों ने मीठा शरबत वितरित किया। सोसाइटी के निवासी विनोद गुप्ता ने बताया कि निर्जला एकादशी पर जल सेवा का विशेष महत्व है। फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-73 में विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के सहयोग से जूस, लस्सी और जलजीरा वितरण शिविर आयोजित किया गया। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक संबंधों को मजबूत करने और समाज में अपनापन बढ़ाने का माध्यम बनते हैं। अग्रवाल मित्र मंडल ने सेक्टर-33 में शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की। वहीं समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-73 स्थित कार्यालय में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। इसके अलावा सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए मीठे जल का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें