फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल को 28 साल से हृदय रोग विशेषज्ञ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बनने के 28 साल बीत जाने के बाद भी हाथरस का जिला अस्पताल मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वर्ष 1997 में जिला बनने पर बागला अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन अब तक यहां हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे हृदय रोगियों और उनके तीमारदारों को बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1500 मरीज अपना इलाज कराने पहुंचते हैं, इनमें से औसतन 60 मरीज हृदय संबंधी परेशानी लेकर आते हैं। दिल में घबराहट, सीने में दर्द या अन्य लक्षणों के साथ पहुंचने वाले इन मरीजों को डॉक्टर शुरुआती जांच के बाद तुरंत रेफर कर देते हैं। अधिकांश मामलों में मरीजों को अलीगढ़, आगरा या फिर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। गरीब व मध्य वर्गीय परिवार निजी अस्पतालों का महंगा इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में कई बार तो रेफर करने में हुई देरी मरीज की जान पर भी भारी पड़ जाती है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश का कहना है कि हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के लिए कई बार शासन को पत्र भेजा गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होगी।
विज्ञापन


28 वर्ष बाद भी बागला जिला अस्पताल में कोई भी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर न होना आश्चर्य की बात है। इस ओर जिला प्रशासन व अन्य जनप्रतिनिधियों को प्रयास करने चाहिए।
राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल।



रात के समय शहर में निजी अस्पताल खुले नहीं मिलते। उस वक्त जिला अस्पताल में भी कोई हृदय रोग विशेषज्ञ न होने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पाता है। इससे लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन

कृष्णा वार्ष्णेय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें