फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में जिला अस्पताल को प्रदेश में पहली रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। आभा आईडी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में जिला अस्पताल ने एक दिन में 2845 मरीजों का रिकॉर्ड बनाया है। जिला अस्पताल ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के मामले में प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से हुई बैठक में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एक दिन में इलाज करवाने वाले कुल मरीजों की संख्या 3746 थी और इसमें 2845 मरीजों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि अस्पताल में बहुत से मरीज आते हैं लेकिन अधिकतर मरीजों को लाइन में लगकर पर्चा बनवाना पड़ता था अब आभा आईडी के माध्यम से अधिकतर मरीज ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर लेते हैं। इसके लिए उन्हें अस्पताल में लगे स्कैनर पर स्कैन करके अपनी डिटेल भरनी होती है। डिटेल भरने के बाद काउंटर पर दिखाकर पर्ची लेते हैं। ऐसे में लाइन में लगकर पर्चा नहीं बनवाना पड़ता है। हालांकि अभी रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो पा रहा है लेकिन जल्द ही इसकी सुविधा भी मिल सकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें