फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आज होगी मॉक ड्रिल, परखी जाएंगी भूकंप से निपटने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन शनिवार को भूकंप जैसी आपदा से निपटने के लिए अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक बड़ा मॉक ड्रिल आयोजित करेगा। यह मॉक ड्रिल जिले के कई महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आयोजित की जाएगी। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास से मिले खास निर्देशों के तहत यह अभ्यास किया जा रहा है।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील जोन-चार और पांच में आता है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं जिससे जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसी आपातकालीन स्थितियों में तुरंत और सही तरीके से कार्रवाई हो इसके लिए सभी संबंधित विभागों और लोगों को अभ्यास और प्रशिक्षण की सख्त जरूरत है। इस अभ्यास का मुख्य मकसद आपदा की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की गति और प्रभावशीलता को परखना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें