फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश में भीगे क्रिकेटर्स के अरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा(संवाद)। शहर में दिनभर धूप छांव के बाद शाम ढलते मौसम का मिजाज बदल गया। शहरभर में जमकर बारिश हुई। इस बीच ऐसे में पहले से शेड्यूल हो चुके क्रिकेट मैच रदद करने पड़े। मैदान संचालकों के अनुसार शहर के करीब एक दर्जन मैच रद्द करने पड़े। सेक्टर 115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान के संचालक जतिन ने बताया कि शुक्रवार की शाम दो मैच होने थे। दोनों रद्द करने पड़े। इसी तरह सेक्टर 131 स्थित एमवीएम क्रिकेट मैदान की संचालिका व क्रिकेट कोट खुशी मिश्रा ने बताया कि शाम के दो मैच बारिश के चलते रद्द करने पड़े। ऐसे में क्रिकेटर्स मायूस होकर घर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें