ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे लीग ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट सीजन-1 की लीग मैच में आवारा-11 ने बीसीसीआई को 88 रन से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले सचिन सतभैया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आवारा-11 ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट के नुकसान पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीसीआई की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 79 रन की पारी खेली।